फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

Fri, 14 Jan 2022 02:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या कर दी गई। एक खेत में महिला की लाश मिलने से गांव में दहशत फैल गई है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहारनपुर में महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में शुक्रवार सुबह एक सनसीखेज वारदात हो गई। यहां पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या कर दी गई। जंगल में उसकी गर्दन कटी कटी लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी गांव निवासी मृतका के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी गुरुवार की शाम चार बजे अपने मायके से आई थी। पति के अनुसार रात 10 बजे वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो एक खेत में सीमा की गला कटी लाश पड़ी मिली। 

इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष बीनू चौधरी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन

सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतका के पति ने पड़ोसी गांव निवासी ग्रामीण पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के आरोपी के साथ अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

मृतक महिला पांच बच्चों की मां थी। इनमें एक बेटा और चार बेटी हैं। सबसे बड़ा बेटा है, जिसकी उम्र 14 वर्ष है, जबकि सबसे छोटी बच्ची की उम्र मात्र दो साल है। महिला की हत्या के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें