फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी की फटकार, सहारनपुर में बुलडोजर से हुआ अतिक्रमण पर वार

Fri, 23 Aug 2024 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद सहारनपुर में कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। 
विज्ञापन
लिंक रोड पर ढमोला पुल के निकट अतिक्रमण ध्वस्त करती नगर निगम की जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद अतिक्रमण को लेकर नगर निगम अधिकारियों की आंखें खुली हैं। करीब दो महीने से शांत बैठे निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को लिंक रोड पर बुलडोजर चलवाते हुए अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


करीब ढाई माह पहले महापौर डॉ. अजय कुमार ने लिंक रोड पर अतिक्रमण देखा था, जिसके बाद अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन सड़क पीडब्ल्यूडी की होने की वजह से नगर निगम अतिक्रमण चिह्नित नहीं कर पा रहा था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को साथ लेकर निगम ने अतिक्रमण चिह्नित किया था। उसके बाद से ही संबंधित लोग विरोध कर रहे थे। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की थी।
 

नतीजा, अगले ही दिन नगर निगम का अतिक्रमण रोधक दस्ता दल और बल के साथ सबसे पहले लिंक रोड ही पहुंचा। यहां एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों के सामने से जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण ध्वस्त किया गया, जबकि दूसरी साइड के लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। कुछ दुकानदारों ने एक दिन की मोहलत मांगी, जिनको शनिवार तक खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। अन्यथा निगम जबरन अतिक्रमण हटवाएगा।
 
विज्ञापन

यहां से कौन हटवाएगा अतिक्रमण
अतिक्रमण महानगर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, लेकिन नगर निगम कभी हिम्मत नहीं कर सका। कभी अतिक्रमण हटाया भी गया तो फिर से दुकानें सड़कों पर आ गईं। महानगर में रेलवे रोड, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, लुहानी सराय, शहीद गंज, देहरादून रोड, बेहट अड्डा के पास बेहट रोड पर भारी अतिक्रमण है। जामा मस्जिद के बाहर की सड़कें, सब्जी मंडी और पांवधोई नदी के पुलों तक पर अतिक्रमण है। फल और सब्जियों की रेहड़ियां सड़कों और पुलों पर हैं, जिनकी वजह से दिन भर जाम रहता है। यहां से अतिक्रमण हटाने में निगम ने कभी रुचि नहीं दिखाई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें