सहारनपुर में बेहट तहसील के तीन गांवों की 750 बीघा भूमि आवंटित पट्टों का कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने के मामले में बसपा एमएलसी (विधान परिषद का सदस्य) महमूद अली, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का पुत्र जावेद, तत्कालीन एसडीएम सहित 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।