कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो वे अपनी पत्नी के ऊपर नोटों की बौछार करते दिखाई दे रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नी पर नोटों की बौछार करते नजर आ रहे हैं।
एक सप्ताह पूर्व का बताया गया यह वीडियो
बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम अंबाला रोड स्थित प्रतिष्ठान पर हुआ, जिसमें कव्वाली करने वाली पार्टी कव्वाली सुना रही है तो वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद और उनकी पत्नी साथ-साथ गा भी रहे हैं और इमरान मसूद अपनी पत्नी के ऊपर नोटों की बौछार भी कर रहे हैं। एक अन्य युवक भी नोटों की बौछार करता वीडियो में नजर आ रहा है।