फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव की तैयारी में जुटे नेता: आज सहारनपुर आएंगे असदुद्दीन ओवैसी, वंचित समाज सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

विधानसभा चुनाव की तैयारी में नेता जुटे हुए हैं। वहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज सहारनपुर आएंगे। वे यहां पर शोषित व वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल-ए-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज (रविवार) को सहारनपुर में शोषित, वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन राव आंबेडकर ने कहा असदुद्दीन ओवैसी मजलूमों की आवाज बनकर उभरे हैं। शोषित और वंचितों के हकों की लड़ाई के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। इसी कड़ी में सम्मेलन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को जनता रोड खुर्द बस अड्डे के पास प्रेसवार्ता के दौरान पवन राव आंबेडकर ने कहा पार्टी हर जिले में सम्मेलन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोग सताए जा रहे हैं, ऐसे ही शोषित लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद की जा रही है। शोषित और वंचितों को शिक्षा, रोजगार और अच्छे स्वास्थ्य का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार में यह हो नहीं पा रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पूर्व में मोर्चा ने ही तय किया था कि यूपी में 100 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। अन्य सीटें गठबंधन के साथियों को देने की बात हुई थी, इसमें किसी भी तरह से धर्म और जाति के आधार पर आंकलन नहीं किया था। शिवपाल सिंह यादव और चंद्रशेखर आजाद से भी बात हुई थी, लेकिन इनकी मंशा से जाहिर होता है कि ये भाजपा को हराने के लिए नहीं, बल्कि मुस्लिम और एससी को गुलाम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में रिश्वतखोरी के बड़े मामले: रंगेहाथ दबोचा गया ये अफसर, जांच में खुले बड़े राज, सच जानकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के मुसलमानों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाने और डराने का काम किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मरगूब हसन, साजिद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या से बिखर गया परिवार: बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- अब किसके सहारे जिएंगे हम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें