फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी समस्या: अस्पतालों में खाली नहीं बेड, बेंच पर लिटाए जा रहे मरीज, जानें यूपी के इस जिले का हाल

Mon, 25 Oct 2021 10:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। आलम यह है कि सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड खाली नहीं है। ऐसे में एक ही बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक बेड पर हो रहा दो मरीजों का इलाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल हो या फिर निजी अस्पताल, किसी में भी मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में कई अस्पतालों में मरीजों को बेंच पर लिटाना पड़ रहा है। कुछ अस्पतालों में बेड नहीं होने की स्थिति में मरीजों को लौटाया भी जा रहा है। 

विज्ञापन


एसबीडी जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड दस बेड का है, उसमें करीब 17 मरीज भर्ती किए गए हैं। कई बेड पर दो-दो मरीजों को रखा गया है। कुछ मरीजों को ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में रखा गया है। वहां बुखार के एक गंभीर मरीज को स्लैब पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। मुख्य इमारत के प्रथम तल पर जनरल वार्ड में करीब 50 फीसदी बेड ऐसे हैं, जिन पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया है। 

निजी अस्पतालों की बात करें तो दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल के जनरल वार्ड में बुखार के मरीजों से बेड फुल हैं। इनमें 80 फीसदी मरीज डेंगू के बताए गए हैं। डॉ. अजय सिंह ने बताया कि मरीजों की छुट्टी करने पर बेड खाली होता है, उस पर तुरंत मरीज आ रहा है। वी-ब्रॉस अस्पताल में भी यही स्थिति है। सोमवार दोपहर यहां बुखार के 30 मरीज भर्ती थे। मुश्किल से दो बेड खाली रहे। अन्य फिजीशियन के यहां भी यही हालात है। 
विज्ञापन


20 जगहों पर बुखार के 161 मरीज मिले
मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की टीमों शहर और गांवों में शिविर लगा रही हैं। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर सोमवार को गांव संदलहेड़ी, सूभरी, ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव टपरी कलां, हसनपुर भलस्वा, मनानी, रेड़ी मलकपुर, सहजवा, खजूरी अकबरपुर, भावसी, माल्ली, भारापुर, छाछरेकी, फिराहेड़ी, इटवा, बेहड़ा, भारी, कुंडाकलां, मिरगपुर, रसूलपुर और नगर क्षेत्र पुलिस लाइन में शिविर लगा। शिविरों में पहुंचे 655 लोगों में से 161 बुखार के मरीज मिले, जिनके खून के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। इसके अलावा टीमों ने घर घर जाकर 11207 लोगों को जागरूक किया। 

डेंगू के 12 और मरीज मिले, अब तक 210 मरीज 
जनपद में सोमवार को डेंगू के 12 नए मरीज सामने आए। यह मरीज सहारनपुर शहर, सरसावा, पुवांरका और मुजफ्फराबाद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। चिकित्सा विभाग अभी तक 210 मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। 

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा

विज्ञापन

चारपाई पर भर्ती थे मरीज, टीम पहुंचने पर बंद किया हेल्थ सेंटर
बुखार के प्रकोप में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल क्या है? इसका प्रमाण रामपुर मनिहारान के एक निजी हेल्थ केयर सेंटर की वायरल वीडियो से भी हो रही है। क्योंकि यहां भर्ती होने के लिए मरीज अपनी चारपाई लेकर पहुंचे थे। प्रशासन ने अधिकारियों की टीम भेजी, लेकिन हेल्थ सेंटर पर ताला जड़ा मिला। 

रामपुर मनिहारान के इस हेल्थ केयर सेंटर पर मरीजों को चारपाई पर लिटाकर उपचार दिलाने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं पर ग्लूकोज की बोतलें कमरे के खिड़की और दरवाजों पर लटकाई गई थीं। यह भी पता चला कि मरीज के लिए चारपाई का इंतजाम भी तीमारदार को ही करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

सोमवार को एसडीएम प्रणेता ऐश्वर्य और सीएचसी प्रभारी डॉ. अजीत राठी सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंचे, मगर हेल्थ केयर सेंटर पर ताला जड़ा मिला। वहां कोई भी मरीज भर्ती नहीं मिला, जबकि एक दिन पहले मरीज भर्ती होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिली है कि क्लीनिक चलाने वाला चिकित्सक सीएचसी से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से अधिकारियों के छापे की जानकारी उसे पहले ही लग चुकी थी। 

सीएचसी पर नहीं भर्ती की व्यवस्था
सीएचसी रामपुर मनिहारान पर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। जो भी मरीज आते हैं, उनको प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लालच में भी लोग अप्रशिक्षित डॉक्टरों या निजी अस्पतालों पर जा रहे हैं। 

रामपुर मनिहारान में एक हेल्थ केयर सेंटर पर मरीजों को चारपाई पर भर्ती करने की सूचना मिली थी। सीएचसी प्रभारी को मौके पर भेजा गया। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। यदि सूचना सही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें