सहारनपुर जनपद के नानौता में ग्राम कल्लरपुर राजपूत के पास छोटे हाथी की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी को कब्जे में लेकर शव को सीएचसी पर पहुंचाया।