फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: अज्ञात वाहन ने चार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, तीन युवक घायल

Sat, 17 Jul 2021 12:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एक अज्ञात वाहन ने चार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसे के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र में सहारनपुर रोड पर टहलने जा रहे चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे कस्बे के मौहल्ला महादेव निवासी राजकुमार का पुत्र ईशु अपने अन्य दोस्तों दिव्यांश पुत्र टोनी, आकाश पुत्र भोपाल व अनमोल पुत्र राजू के साथ टहलने के लिए गया था। जैसे ही वे सहारनपुर रोड पर स्थित गांव ककराला के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने चारों को टक्कर मार दी। हादसे में ईशु की मौके पर ही मौत हो गई और दिव्यांश, आकाश व अनमोल घायल हो गए।इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

इसके बाद पुलिस पहुंची और चारों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ईशु को मृत घोषित कर दिया। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें