फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पुलिस चौकी के पास पकड़ा हड्डियों से लदा ट्रक, जमकर हंगामा और फिर...

Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पुलिस चौकी के पास हड्डियों से लदा हुआ ट्रक पकड़ा गया है। इसको लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पीछा कर हड्डियों से लदा ट्रक शेखपुरा पुलिस चौकी पर पकड़वा दिया। उन्होंने ट्रक में गोवंश की हड्डियां होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। देहात कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। हड्डियों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विश सिंह कांबोज ने बताया कि वह रविवार की रात बाजोरिया रोड से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक चालक ने उन्हें साइड मारने की कोशिश की। ट्रक के अंदर से दुर्गंध उठ रही थी। उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी को दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। 

पता लगाने पर कार्यकर्ता भी बाजोरिया रोड पर पहुंच गए। इसके बाद पीछा करके ट्रक को शेखपुरा चौकी पर रुकवा लिया। पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में लिया। ट्रक के अंदर मवेशियों की हड्डियां भरी थीं। विश सिंह कांबोज और नितिन भारद्वाज सहित कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके साथ ही हड्डियों का नमूना जांच के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हड्डियों का नमूना लैब में भेजा गया है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विजयकांत चौहान, शिवम शर्मा, रुद्र शिवा पंडित, अमन पंडित, हिमांशु शर्मा, राहुल पंवार, मनप्रीत चौकी पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें