फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान, परिवार को बचाया; चार्जिंग पर लगी थी स्कूटी

Sun, 06 Sep 2026 12:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद में आजाद भारत फर्नीचर हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ऊपरी मंजिल में रह रहे परिवार को पड़ोस के मकान से सीढ़ी लगाकर निकाला गया। दमकल की कई गाड़ियों ने ढाई घंटे में आग बुझाई, लेकिन तब तक सारा फर्नीचर जल चुका था। 
विज्ञापन
शोरूम में धधकती आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद के मजनूवाला रोड पर आजाद भारत फर्नीचर हाउस में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही शोरूम में रखा लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 

इमलिया गांव निवासी अमीर आलम का मजनूवाला रोड पर फर्नीचर शोरूम है। वह परिवार के साथ शोरूम की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6.30 बजे राहगीरों ने फर्नीचर शोरूम में आग की लपटें उठी देखकर शोर मचा दिया। परिवार के लोग जान बचाने के लिए कमरों में इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और दमकल विभाग को फोन पर मौके पर बुला लिया। साथ ही लोगों की मदद से शोरूम में फंसे सभी चार-पांच लोगों को बगल के मकान पर सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
 

आग इतनी भीषण थी कि देवबंद के अलावा सहारनपुर और हापुड़ से ड्यूटी में आई दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। अग्निशमन विभाग के प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, शोरूम के मालिक अमीर आलम ने बताया कि आग लगने से उनका करीब 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन

कहीं शोरूम में जली मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी से तो नहीं हुआ हादसा
शोरूम के अंदर से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी का जला हुआ ढांचा भी मिला है। इससे प्रतीत होता है कि कहीं स्कूटी में हुए शार्ट सर्किट से तो शोरूम में आग नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली है कि शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी। इससे हुए शार्ट सर्किट से ही प्रथम दृष्टता आग लगने का कारण माना जा रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखें...
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: राजनीतिक पारा गर्म, अखिलेश, मायावती, ओवैसी, चंद्रशेखर, इमरान, इकरा ने कही ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें