फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : सहारनपुर के तीन गांवों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत, तलाश में जुटा वन विभाग

Tue, 21 Nov 2023 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर के तीन गांवों में तेंदुआ देखा गया। वहीं, तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के गांव बंदाहेड़ी के बाद अब गांव सांगाठेड़ा, ताताहेड़ी और खानपुर गुर्जर में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी कई घंटे हलकान रहे। तेंदुए का सुराग न लग पाने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा निवासी इंतजार और लियाकत सोमवार रात करीब आठ बजे अपने खेतों में काम करके घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते में कब्रिस्तान के समीप ईंख के खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को सूचना दी। वहीं, ग्राम प्रधान बुशरा चौधरी ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन दरोगा कमल सक्सेना, वन रक्षक सादा अली, आजम आदि पुलिस के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ खेतों में तेंदुए की तलाश शुरू की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार

विज्ञापन

कुछ देर बाद ही गांव ताताहेड़ी में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर टीम वहां पहुंची। उनके वहां पहुंचने पर गांव खानपुर स्थित भट्ठे पर तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली तो टीम ने गांव खानपुर में उक्त भट्ठे और आसपास खेतों में तलाश की, लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चला। वहीं, खेत में घूमते तेंदुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे सांगाठेड़ा का बताया जा रहा है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की।
 
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

वन रक्षक सादा अली ने बताया कि सोमवार रात तीनों गांवों में सूचना मिलने पर तेंदुए की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें