फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इकरा हसन बोलीं- राम मंदिर में 16 करोड़ लोग कर चुके दर्शन, सोच लो कितना आया होगा चढ़ावा, निष्पक्ष हो जांच

Tue, 07 Jul 2026 07:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन मंगलवार को पुंवारका पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया से बात की और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच बिना दबाव में आए करने की मांग की। 
विज्ञापन
बीएलओ के परिवार को सहायता राशि देतीं इकरा हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना सांसद इकरा हसन ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े किसी भी मामले में दबाव में काम नहीं होना चाहिए। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

 

सहारनपुर के पुंवारका में एसआईआर के दौरान बीएलओ सरदार दुष्यंत सिंह की मौत हो गई थी। सांसद इकरा हसन मंगलवार को उनके घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। राम मंदिर चढ़ावे में हुई हेराफेरी से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जांच का उद्देश्य सच्चाई सामने लाना है। विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिली है कि सीसीटीवी बंद थे। मंदिर की ओर से ही बताया गया है कि अभी तक 16 करोड़ भक्त मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। औसतन 100 रुपये भी दान मानें तो यह रकम बहुत बड़ी बैठती है।
 
विज्ञापन

इकरा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने आस्था की जगह को भी बदनाम करने का काम किया है। दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। एसआईटी किसी भी राजनीतिक दल या पदाधिकारी के दबाव में न आते हुए जांच करे। कहा कि इस बात का ध्यान रखना होगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस विषय पर पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।

ये भी देखें...
Bijnor: शादी के 45वें दिन नवविवाहिता की मौत, पुणे से आई मां ने बताई हैरान करने देने वाली बात, छह पर FIR
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें