आकाश तोमर एसएसपी सहारनपुर
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने गत वर्ष अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के मंगल नगर निवासी उद्यमी और भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोडा के घर 40 लाख की चोरी की थी। कैथल में उद्योगपति संजय तंवर के यहां कई करोड़ की डकैती डाली थी। बदमाश के पकड़े जाने के संबंध में कैथल एसपी को भी सूचना दे गई है। इससे पूछताछ के लिए कैथल पुलिस भी यहां पहुंच रही है।
मुठभेड़ - 2
मुठभेड़ के बाद चार वाहन चोर गिरफ्तार
सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक, एक ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और हथियार बरामद हुए है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि राकेश मंडी के पास वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग भी की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भैरव सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला चौधरीयान नकुड़, बलदेव पुत्र सुरेश निवासी शिवपुरी कालोनी, सुनील पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम टिटोली थाना आदर्श मंडी जनपद शामली, रिम्पी उर्फ अजय कुमार पुत्र कश्मीरा सिंह निवासी गढ़ी मलूक व तौहिद पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला चौक बाजदारान को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, एक ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, एक तमंचा, चार कारतूस, चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जनपद के अलग-अलग इलाकों से वाहन और ई-रिक्शा चोरी की है। आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है।
यह भी पढ़ें: खुलासा: अकबर बंजारा ने समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक बनाई 300 करोड़ की संपत्ति, बिजनौर में करोड़ों की जमीन, मेरठ में आलीशान कोठी
मुठभेड़ - 3
पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु चोर पकड़े
मुजफ्फरनगर में जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ में मंगलवार रात पशु चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय दो बदमाशों को पकड़ा। दोनों बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बदमाशों के तीन साथी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
सीओ शकील अहमद ने बताया कि गांव मीरापुर दलपत के पास मंगलवार रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी के अंदर मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश पिकअप गाड़ी छोड़कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश वसीम उर्फ सद्दाम निवासी गांव पचपेड़ा जिला मेरठ और आबिद निवासी गांव निढोरी जिला गाजियाबाद हैं। दोनों बदमाश अंतर्जनपदीय पशु चोर हैं। जो अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, दो तमंचे, चार कारतूस और एक भैंस बरामद की है।