फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़: दबोचे गए सात बदमाश, शातिर योगेंद्र बहादुर ने हरियाणा में डाली थी कई करोड़ की डकैती

Thu, 21 Apr 2022 12:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनुपर

सार

भाजपा नेता के घर 40 लाख की चोरी और हरियाणा में कई करोड़ की डकैती डालने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके अलावा छह और आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के दो जिलों में बुधवार को ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। जहां सहारनपुर में भाजपा नेता के घर में 40 लाख चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया तो वहीं सहारनपुर की नगर कोतवाली पुलिस ने चोर गैंग के चार सदस्यों को दबोचा है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर पुलिस ने पशु चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ - 1
मुठभेड़ में शातिर बदमाश योगेंद्र बहादुर दबोचा

सहारनपु में कोतवाली पुलिस और एसओजी ने ढमोला नदी पुल के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश योगेंद्र बहादुर निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश ने गत वर्ष मार्च महीने में शहर में प्रसिद्घ उद्यमी व वरिष्ठ भाजपा नेता केएल अरोडा के यहां गत वर्ष लाखों की चोरी की थी। इसके अलावा इस बदमाश ने हरियाणा के कैथल जिले के प्रसिद्घ उद्योगपति संजय तंवर के यहां भी कई करोड़ की डकैती डाली थी। वारदात के बाद योगेंद्रे बहादुर नेपाल भाग गया था। सहारनपुर और कैथल पुलिस को इसकी एक साल से तलाश थी। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शहर इंस्पेक्टर एचएन सिंह और एसओजी टीम ने पुलिस बल के साथ बुधवार देर रात को शहर में ढमोला नदी पुल पर बदमाशों की घेराबंदी की। घिर जाने पर स्कूटी सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश योगेंद्र बहादुर निवासी कैलानी नेपाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश से तमंचा, स्कूटी और स्कूटी में एक लाख रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन

आकाश तोमर एसएसपी सहारनपुर - फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने गत वर्ष अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के मंगल नगर निवासी उद्यमी और भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोडा के घर 40 लाख की चोरी की थी। कैथल में उद्योगपति संजय तंवर के यहां कई करोड़ की डकैती डाली थी। बदमाश के पकड़े जाने के संबंध में कैथल एसपी को भी सूचना दे गई है। इससे पूछताछ के लिए कैथल पुलिस भी यहां पहुंच रही है।

मुठभेड़ - 2
मुठभेड़ के बाद चार वाहन चोर गिरफ्तार

सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक, एक ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और हथियार बरामद हुए है। 

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि राकेश मंडी के पास वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग भी की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भैरव सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला चौधरीयान नकुड़, बलदेव पुत्र सुरेश निवासी शिवपुरी कालोनी, सुनील पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम टिटोली थाना आदर्श मंडी जनपद शामली, रिम्पी उर्फ अजय कुमार पुत्र कश्मीरा सिंह निवासी गढ़ी मलूक व तौहिद पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला चौक बाजदारान को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, एक ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, एक तमंचा, चार कारतूस, चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जनपद के अलग-अलग इलाकों से वाहन और ई-रिक्शा चोरी की है। आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है।

यह भी पढ़ें: खुलासा: अकबर बंजारा ने समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक बनाई 300 करोड़ की संपत्ति, बिजनौर में करोड़ों की जमीन, मेरठ में आलीशान कोठी
विज्ञापन

मुठभेड़ - 3
पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु चोर पकड़े

मुजफ्फरनगर में जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ में मंगलवार रात पशु चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय दो बदमाशों को पकड़ा। दोनों बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बदमाशों के तीन साथी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

सीओ शकील अहमद ने बताया कि गांव मीरापुर दलपत के पास मंगलवार रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी के अंदर मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश पिकअप गाड़ी छोड़कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश वसीम उर्फ सद्दाम निवासी गांव पचपेड़ा जिला मेरठ और आबिद निवासी गांव निढोरी जिला गाजियाबाद हैं। दोनों बदमाश अंतर्जनपदीय पशु चोर हैं। जो अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, दो तमंचे, चार कारतूस और एक भैंस बरामद की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें