सहारनपुर में अंबाला-देहरादून हाईवे किनारे बीतिया गांव के पास युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कुतुबशेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि प्राथमिक जांच में युवती के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
बीतिया गांव के कुछ किसान अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने देखा कि हाईवे किनारे एक युवती का शव पड़ा था, जिसकी उम्र करीब 18-20 साल थी। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।