फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में फिर मुठभेड़: बदमाश को लगी गोली, आरोपी ने चोरी की बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

Thu, 21 Apr 2022 10:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में गुरुवार की देर रात थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की गांव को खुशहालीपुर के पास जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इनमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से 52000 की नकदी, एक तमंचा, बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थानाध्यक्ष मनोज चौधरी की अगुवाई वाली पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया बदमाश नेपाल का परमानंद है। इसी ने मंगल नगर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा के घर पर नेपाल निवासी दिनेश को नौकर के रूप में रखवाया था, जो केएल अरोड़ा के घर से सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों की नकदी लेकर फरार हो गया था। आरोपियों ने 40 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दो दिन पूर्व पुलिस एक अन्य आरोपी को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें: दुनिया में छाए पढ़ाई के अनोखे टिप्स: शिक्षिका अल्पना को हर कोई कर रहा सलाम, सोशल मीडिया पर भी कमाया बड़ा नाम
विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पूछताछ में परमानंद ने जानकारी दी है कि केएल अरोड़ा के घर उन्होंने दिनेश के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके हिस्से में सात लाख रुपये आए थे। वारदात को अंजाम देकर दिनेश नेपाल भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए सहारनपुर पुलिस की टीमें नेपाल गई थी, जिससे नेपाल पुलिस के सहयोग से नगर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की थी। आरोपी ने वारदात करना तो स्वीकार किया था, लेकिन पुलिस दिनेश को सहारनपुर लेकर नहीं आ पाई थी। नेपाल पुलिस में दिनेश को सहारनपुर पुलिस की सुपुर्दगी में देने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अरबपति अकबर के बड़े राज: विदेशों तक फैला था गो-तस्कर का नेटवर्क, अब सामने आई ये सच्चाई, अफसर भी हैरान

नेपाल पुलिस ने कहा था कि दूतावास की प्रक्रिया पूरी करें। उसके बाद ही दिनेश को उनके सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद नेपाल पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। आरोपी लाखों रुपए के जेवरात को ठिकाने लगा चुका है। नेपाल में कोई मामला दर्ज ना होने की वजह से वहां की पुलिस ने दिनेश को सहारनपुर पुलिस को नहीं सौंपा था। लेकिन अब पुलिस ने दिनेश के साथी परमानंद को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें