फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का आरोप: 'गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर कराते हैं धर्म परिवर्तन', जांच में सामने आएगा सच

Wed, 20 Sep 2023 05:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में कुछ लोगों ने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। आरोप है कि पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में बड़गांव के चंदपुर मजबता गांव के युवक ने दो भाइयों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि धर्म प्रचार के नाम पर करीब 20 लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। युवक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव के सोनू पुत्र बिरहमु ने थाने पर दी शिकायत में बताया कि गांव के ही दो भाई गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग पिछले कई माह से गांव में धर्म प्रचार के लिए हर सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों को बरगलाया जा रहा है। इस मामले में पहले भी शिकातय की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: ससुर को मार डाला: पुत्रवधु ने पूछताछ में बताई कत्ल की ऐसी वजह, सुनकर पुलिस भी हैरान, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़गांव थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। युवक ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें