फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में बड़ा हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, मेरठ के रहने वाले थे मृतक

Wed, 20 Sep 2023 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में आज सुबह हुई एक दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई। बताया कि बाइक फतेहपुर में अस्पताल के सामने 18 टायर वाले ट्रक की चपेट में आ गई इस कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों मेरठ के रहने वाले थे। वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो में छुटमलपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना सुबह 11 बजे हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चंद्रपाल (48)पुत्र बलवीर निवासी प्रगति विहार मेरठ की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी शमशेर (53) पुत्र मकसूद निवासी मोहल्ला खानकाह देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शमशेर ने भी दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें