फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अपंजीकृत हेल्थ सेंटर, सील किया गया

Thu, 16 Apr 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर बिना पंजीकृत चल रहे सनसाइन मदर हेल्थ केयर सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां पर प्रसव, बांझपन की जांच, परिवार नियोजन संबंधित सलाह, टीबी और टीकाकरण किया जा रहा था। सेंटर को सील कर नोटिस दिया गया। इससे प्रसव व बांझपन के खेल पर रोक लग गई है।
विज्ञापन

सनसाइन मदर हेल्थ केयर सेंटर की पिछले कुछ दिनों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम बेहट रोड पर सनसाइन मदर हेल्थ केयर सेंटर पर पहुंची। यहां पर संचालिका डॉ. यासमीन राव मरीज को देख रही थी। टीम ने संचालिका से सेंटर पंजीकृत होने के दस्तावेज मांगे गए।
मौके पर दस्तावेज न दिखाते हुए संचालिका ने कार्यालय में जमा कराने की बात कही। जांच में पता चला कि सेंटर बिना पंजीकरण के ही चल रहा है। बोर्ड पर टीकाकरण, प्रसव, प्रसव पूर्व की जांच, निसंतान दंपतियों का इलाज, बांझपन की जांच और इलाज, परिवार नियोजन संबंधित सलाह और टीबी का इलाज लिखा है। इससे साफ है कि यह सभी सुविधाएं सेंटर में मरीजों को मिल रहीं थीं। इसके अलावा दो बेड भी थे। एक अन्य डॉक्टर का नाम भी बोर्ड पर लिखा है, जो मौके पर नहीं मिले। टीम ने सेंटर को सील कर दिया है और संचालिका को नोटिस दिया। नोटिस का जवाब जल्द से जल्द मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन का कहना है कि सेंटर की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद ही सेंटर पर सील की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें