फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलटि पलटि लंका सब जारी, कूदि परा पुनि सिंधु मझारी

विज्ञापन
रामलीला मंचन का दृश्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में आयोजित श्री राम लीलाओं में लंका दहन का मनोहारी मंचन किया गया। रावण के दरबार में वीर बजरंगबली की पूंछ में आग लगा दी गई। इसके बाद हनुमान ने विभीषण का घर छोड़कर पूरी लंका जला डाला। उलटि पलटि लंका सब जारी, कूदि परा पुनि सिंधु मझारी। इससे लंकावासियों में हाहाकार मच गया। समुद्र में पूंछ की आग बुझाने के बाद पुन: मां सीता के पास जाकर हनुमान ने आशीर्वाद लिया और प्रभु श्रीराम के पास लौट गए।
विज्ञापन

रेलवे टीटू कॉलोनी में भारतीय कला संगम द्वारा आयोजित लीला में हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन का मंचन किया गया। इससे पूर्व उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान, उपाध्यक्ष जितेंद्र, पत्रकार अजय यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर सिंह मोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूख, संयोजक दीपक मलिक, प्रबंधन अनिरुद्ध गुरुंग, वरिष्ठ निर्देश बब्बर जंग गुरुंग, संचालक सुरेंद्र मोगा, चेतन कौशिक, प्रमोद धीमान, कमल मखीजा मौजूद रहे। सुपर क्लब नुमाइश कैंप में आयोजित सीता हरण की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने प्रभु श्रीराम की आरती उतार कर किया। अध्यक्ष राकेश सूरी ने डॉ. मिगलानी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. मिगलानी ने कहा कि रामचरित मानस का संदेश जन जन तक जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान रहे। इस प्रधान काका सूरी, अनिल रसवंत, बंटी ईशपुजानी, सुधीर गुंबर, राजीव वधवा, पिंचू गुंबर, गगन नागपाल, गोपाल कृष्ण, पंकज मिड्ढा, मनोज गगनेजा, विपिन टुटेजा, जंग बहादुर, मितेश तनेजा, तरुण हुडिया, मोनू नरूला, कुणाल निझावन, जितेन सचदेवा मौजूद रहे। नवयुग सेवा समिति केशव नगर नुमाइश कैंप में जगदीश भंडारी के निर्देशन में सीता हरण का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ महेंद्र तनेजा, विक्की दुआ, राजकुमार नरूला, हरीश भटेजा, मनोज विज, ललित पोपली, अनिल जुनेजा, अशोक सचदेवा, सोनू कक्कड़, नीरज मिड्ढा, चंद्र अरोड़ा ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य संयोजक सुभाष गंगा, अध्यक्ष राजन कोचर, महामंत्री दीपक जुनेजा, लखन कालड़ा, रतन बजाज, गुलशन फुटेला, अशोक बजाज, सन्नी तनेजा, आशु बजाज, रम्मी धवन मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष मंदिर क्लब द्वारा आयोजित लीला में सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन किया गया। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, निर्देशक केके श्रीवास्तव, राजेंद्र, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, नवीन गुलाटी, अमित वत्ता, डॉ. एमपी सिंह चावला, विजय कुमार मल्होत्रा, सार्थक जायसवाल, वैभव भाटिया, संजय आनंद मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन से श्रीराम और लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न बाजारों में भ्रमण करने के बाद रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनुज तायल, मुकेश सिंघल, आलोक अग्रवाल, हितेश गर्ग, विपिन कच्छल, अनुपम गुप्ता, संजय कर्णवाल, विश्वनाथ गोयल, अनिल अग्रवाल मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में रावण-अंगद संवाद लीला का मंचन किया गया। इस दौरान प्रधान विनोद कुमार, महामंत्री अक्षय कुमार वत्स, अनिमेष गुप्ता, निर्देशक महेंद्र कुमार शर्मा, आनंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें