बैक से रुपये बदलने आया दिव्यांग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में शनिवार को सिर्फ खाताधारकों एवं वरिष्ठ नागरिकों 500-1000 के नोट बदलने को लेकर भीड़ ने कस्बे की यूनियन बैंक शाखा पर जमकर हंगामा किया और शाखा के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया।
भीड़ का आरोप था, कि तीन दिन से उन्हें दिन लाइन में लगने के बाद कैश खत्म होने की बात कही। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और भीड़ को समझाकर रोड से हटाया।
सुबह ही नोट बदलवाने के लिए कस्बे की यूनियन ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई थी। जैसे ही बैंककर्मियों ने लाइन में लगे लोगों को बताया कि आज सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों एवं खाताधारकों के 500-1000 के नोट बदले जाएंगें।
यह सुनते ही लाइन में लगे महिला और पुरुषों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने शाखा के बाहर हंगामा खड़ा करते हुए शाखा के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया।