फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, तीन बाइक और सामान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। तहसील कार्यालय के सामने एक कार अनियंत्रित होकर परचून की दुकान में घुस गई। इससे दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइक व दुकान का काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय के सामने मुजाहिद निजामी की परचून की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे एक कार अनियंत्रित होकर उसकी दुकान के बाहर खड़ी बाइकों में टक्कर मारते हुए उसकी दुकान में आ घुसी। इससे उसका काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया तथा काउंटर पर रखा सामान नीचे गिरकर भी खराब हो गया। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि कार चालक नाबालिग है तथा कस्बे के ही एक मोहल्ले का निवासी है। बाजार में भीड़ होने के कारण अचानक से चालक ने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया और हादसा हो गया। देर शाम तक दोनों पक्षों के कुछ जिम्मेदार लोग कोतवाली में बैठे समझौते के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन

शामली ब्लाक रोड पर अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में खाली पडी चिकित्सक की कुर्सी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें