फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जागे जिम्मेदार, गोवंश को ठंड से बचाने के किए इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़गांव। गोशाओं की बदहाली पर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होते ही जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्होंने गोशाला पहुंच कर ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगवाई। साथ ही चारा, चोकर और गुड़ की व्यवस्था भी गोवंश के लिए की।
रविवार को गोशालाओं में हैं अधूरे इंतजाम, गोवंशों की जा रही है जान शीर्षक से अमर उजाला ने प्रमुखता से गोशालाओं की बदहाली का समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदारों की नींद टूट गई। अधिकारियों ने रविवार की छुट्टी होने के बाद भी पंचायत सचिव रजनीश कुमार व पशु चिकित्सकों की टीम को ग्राम प्रधान पंकज कुमार के सहयोग से गोशाला पहुंच कर हर कमी को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद गोशाला में गोवंश के लिए हरा चारा, गुड़ व चोकर तथा बर्फीली हवाओं से बचाव की व्यवस्था कराई गई। गोशाला को चारों ओर से तिरपाल से कवर कराते हुए पशुओं को सर्दी से राहत दिलाने का भरसक प्रयास किए गए। साथ ही बीमार पशुओं की जांच के बाद उपचार किया गया।
विज्ञापन

पंचायत सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि मजदूरों की सहायता से गोशाला में अधूरे पड़े अन्य कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। सभी गोवंशों के शरीर को कपड़े से ढका गया है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें