फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखड़ी सर्विस रोड बन रही राहगीरों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
उखड़ा पड़ा सर्विस मार्ग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। पिछले छह माह से गांव सिसौना जमालपुर, सिसौनी, शिमलाना, चिराऊ, बहेड़ा, लुकादड़ी, मुश्कीपुर, भटपुरा, कल्लनहेड़ी, नन्हेड़ा, बड़ाबांस, पीपलो सहित कई गांवों को जोड़ने वाली जर्जर पड़ी सर्विस रोड की इस सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों लोग लगातार हादसों का दंश झेल रहे हैं। उनकी इस पीड़ा को समझने के लिए न तो लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड तैयार है और ना ही प्रशासन और शासन के अधिकारी।
विज्ञापन

सर्विस मार्ग से जुड़े क्षेत्रवासी इस सड़क के निर्माण के लिए न जाने कब से एड़ी रगड़ रहे हैं। बरसात के दौरान इस सर्विस रोड से क्षेत्रीय लोगों का गुजरना एक मुसीबत भरा रहा है। इस बीच पिछले छह माह से निर्माण के लिए विभाग द्वारा उखाड़ी सड़क और बिखरी पड़ी रोड़ियां अब राहगीरों के लिए जानलेवा बन रही हैं। यहां हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोनिवि के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं
खासतौर पर बच्चे और महिलाओं के लिए यहां की राह आसान नहीं आसान नहीं रही है। इस मार्ग पर पब्लिक स्कूल से लेकर दो इंटर कॉलेज भी पड़ते हैं, ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए राह का सफर मुश्किलों भरा होता है। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय लोगों को हर बार महज दिलासा ही दिलाया जाता रहा है।
विज्ञापन

शिमलाना मोड़ तक करीब पांच किमी लंबे इस सर्विस मार्ग का निर्माण करीब 1.45 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत होना है। शीघ्र ही इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - राहुल कुमार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड ।

उखड़ा पड़ा सर्विस मार्ग - फोटो : SAHARANPUR

उखड़े मार्ग पर चलना हुआ दूभर - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें