फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: डंपर ने सवारियों को कुचला, दो की मौत और कई घायल, धरने पर बैठे गुस्साए लोग

Sat, 09 Dec 2023 10:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Accident News : सहारनपुर में एक बेकाबू डंपर ने रोड पर खड़ी सवारियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद धरने पर बैठे गुस्साए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बेकाबू खनिज वाहन ने नागल बस स्टैंड पर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह नौ बजे हुए इस हादसे में नागल क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी कस्बे में ट्यूशन पढ़ने आए छात्र लक्की (17) पुत्र तेंदर, नागल के बडूली रोड निवासी नौमान (20) पुत्र नौशाद और एक अन्य वाहन के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि लक्की का साथी छात्र जैनपुर निवासी मोंटी पुत्र विनोद, गुलबहार पुत्र गय्यूर निवासी सलेमपुर, सुमित पुत्र ऋषिपाल गांव मनोहपुर थाना देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे का जिम्मेदार चालक को मौके पर जुटी भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने सर्विस रोड पर धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि स्टेट हाईवे अथॉरिटी के पदाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। हादसे वाली जगह पर अंडर पास या फिर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए।

यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: बॉलीवुड एक्टर ने फिल्मी अंदाज में बरसाईं थीं गोलियां, मर्डर का वीडियो हुआ वायरल

लोगों में खनिज वाहनों से लगातार हो रहे हादसों को लेकर आक्रोश है। थाना प्रभारी कुसुम भाटी गुस्साए लोगों को समझाने में जुटी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें