फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे फाटक पर फंसे दो वाहन, दस मिनट लेट हुई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन

Thu, 31 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटक के बीच चालकों की लापरवाही से फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
- फाटक बंद होते समय निकलने के दौरान ट्रैक पर फंसे
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। ट्रेन आने से पहले फाटक बंद करते समय दो चाैपहिया वाहन चालकों ने तेजी के साथ अपनी गाड़ियों को निकालने का प्रयास किया, जिसमें वह अचानक फाटक बंद होने से ट्रैक पर फंस गए। तकनीकी खराबी के कारण 15 मिनट तक फाटक नहीं खुल सका। इसके चलते दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर गाड़ी भी दस मिनट तक रामपुर मनिहारान स्टेशन पर रोकनी पड़ी।

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 74021 के आने की सूचना पर रामपुर मनिहारान-दिल्ली हाईवे का गेट मैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान दो वाहन चालकों ने तेजी से अपनी गाड़ियां फाटक से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तभी फाटक बंद हो गया। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण फाटक नहीं खुल पाया। इसके चलते दोनों वाहन फाटक के बीच में रेलवे लाइन पर ही फंस गए। इसके बाद ट्रेन को रामपुर मनिहारान स्टेशन पर रोके रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 मिनट बाद रेलवे कर्मचारियों ने फाटक को बड़ी मुश्किल से खोला और वाहन चालकों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की हिदायत देकर निकाला। इसके बाद ट्रेन को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक फाटक बंद रहा। इस कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों को लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान धूप में वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें