फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोली मारकर युवक की हत्या

Thu, 31 Jul 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव बरसी निवासी अंकुश कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम बरसी में बुधवार को दिन निकलते ही खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान अंकुश (24) की ठेके पर जमीन लेने की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव रास्ते में पड़ा मिला। एसपी देहात सागर जैन और फाेरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक के चाचा ने गांव के ही आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे अंकुश गांव के बरसी- ठोल्ला संपर्क मार्ग स्थित खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। वहां से लौटते समय उसे पीछे से गोली मार दी गई। उसे रास्ते पर लहूलुहान हालत में पड़ा देख गांव ठोल्ला के ग्रामीणों ने उसके घर और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मदद से अंकुश को नानौता सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा शेर सिंह ने गांव के ही नवीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप लगाया कि अंकुश गांव की ही एक विधवा महिला की जमीन को ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी का कार्य करता था। अंकुश को जमीन ठेके पर देने से महिला का चचेरा देवर नवीन नाराज था। इस बात को लेकर वह अपनी भाभी से भी झगड़ा कर चुका था। इसी रंजिश में उसने अंकुश की हत्या की है। आरोप है कि पिछले तीन दिनों से नवीन उनके भतीजा का पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही गोली मारकर हत्या कर दी।

गांव बरसी निवासी अंकुश कुमार का फाइल फोटो

गांव बरसी निवासी अंकुश कुमार का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें