फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार दिन पूर्व रेलवे रोड से चोरी हुई बाइक सहित चार मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की थी। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया सात अगस्त को रेलवे रोड स्थित एक होटल के पास से एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस टीमें लगाई थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपनी निशानदेही पर आवास विकास स्थित एक मकान में छिपाकर कर रखी चोरी की तीन अन्य बाइक भी बरामद कराई, जो उन्होंने बेचने के इरादे से रखी थी। पकड़े गए आरोपी आकाश निवासी गांव रंगाना थाना झिंझाना जनपद शामली और शाहरुख निवासी मोहल्ला मियाजीपुर नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर का चालान किया। उन्होंने बताया आरोपियों के खिलाफ शामली और मुजफ्फरनगर में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें