फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार दो लोगों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 09 Mar 2024 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में स्कूटर सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सहारनपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में दून-हाईवे पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में गांव शेरपुर खानाजादपुर के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा उन्हें फतेहपुर सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार की शाम साढ़े छह बजे बिजनौर के शेरकोट निवासी अहसान अहमद (34) पुत्र निसार अहमद अपने साथी मोहम्मद वासिब (30) पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी बंजारेवाला देहरादून के साथ किसी काम से स्कूटर पर सवार होकर छुटमलपुर से देहरादून जा रहा था। छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही ये लोग बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शेरपुर खानाजादपुर के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिर में गहरी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को आनन-फानन फतेहपुर भादो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को कॉल करके उनकी शिनाख्त की। दोनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि स्कूटर सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच

विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना कर दी गई है। शवों का पंचनामा भरा जा रहा है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें