फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रकरण: मौलाना अरशद मदनी बोले- नमाजियों को लात मारने की घटना नए भारत की नई तस्वीर

Sat, 09 Mar 2024 07:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि नमाजियों को लात मारने की घटना नए भारत की नई तस्वीर है।
विज्ञापन
मौलाना अरशद मदनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली के इंद्रलोक क्षेत्र में जुमा की नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ दिल्ली पुलिस के एसआई द्वारा किए गए दुर्वयव्हार की कड़ी निंदा की है। मदनी ने कहा कि यह घटना आज के नए भारत की नई तस्वीर है। आरोपी एसआई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल नहीं भेजा जाता तो जमीयत इसको लेकर अदालत जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि विशेष वर्ग के खिलाफ लोगों के मन में इतनी नफरत भरी जा चुकी है कि मुसलमानों को देखकर दिल्ली पुलिस का एसआई नफरत में अंधा होकर अपनी नैतिकता, संस्कृति और अन्य धर्मों के सम्मान का भाव तक भूल जाता है।

उन्होंने कहा कि मानवता के अनुसार उस समय पुलिस चुप रहती। अगर उसे कोई कानूनी कार्रवाई करनी थी तो नमाज के बाद कर सकती थी। मौलाना मदनी ने कहा कि नमाज पढ़ने की स्थिति में जिस तरह वायरल वीडियो में एसआई क्रोधित होकर अपने पैर से नमाजियों को ठोकर मार रहा है, इससे इस कटु सत्य का अंदाजा हो जाता है कि उसे मुसलमानों से नफरत है। पिछले दस वर्षों से देश में जिस प्रकार की नफरत बोई गई है यह घटना उसका परिणाम है।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए होती है, लेकिन यहां वह खुद ही कानून व्यवस्था तोड़ रही है। शायद उसे मालूम है कि मामला मुसलमानों से जुड़ा है। इसलिए कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि आरोपी एसआई को निलंबित कर देना कोई दंड नहीं है, बल्कि उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें