फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले, 452 पर पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू के दो और मरीज सामने आए हैं। अभी तक जिले में कुल 452 मरीज मिल चुके हैं। उधर, वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए 18 अगस्त से चल रहे स्वास्थ्य शिविर अब बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब तीन माह पहले डेंगू का पहला मरीज गांव टपरी कलां में मिला था। उसके बाद लगातार जिले भर में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। डेंगू के साथ बुखार के प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने 18 अगस्त से बुखार प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर शुरू किए थे, जो अब बंद कर दिए गए हैं। हालांकि डेंगू के मरीज अब भी सामने आ रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ का कहना है कि अब जिले भर में बुखार नियंत्रित है। किसी गांव में ऐसी स्थिति नहीं है कि वहां शिविर आयोजित किया जाए। जब भी आशा या एएनएम से सूचना मिलती है तो शिविर लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया बीते तीन माह में शिविरों से 28,000 से अधिक रोगियों का इलाज किया। जन जागरूकता के लिए टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचने की उपाय बताए हैं। अब बुखार और डेंगू काफी नियंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें