सहारनपुर। कोरोना से दो और लोगों की मौत हुई है। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 54 पहुंच गया है। उधर, शुक्रवार को पुलिसकर्मियों सहित कुल 157 कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या भी 4488 पर पहुंच गई है। वहीं, 137 मरीजों को ठीक होने पर आइसोलेशन से छुट्टी मिली है।
कोरोना से हुई दो मौतों में पहली नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला है, जिसकी कोरोना रिपोर्ट करीब चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इनको कई समस्याएं बताई गईं थीं। इसकी वजह से इनको राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। वहां शुक्रवार को इनकी मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति थाना कुतुबशेर क्षेत्र का रहने वाला है। इनकी रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इनकी मौत भी राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में हुई।
उधर, शुक्रवार को 157 नए संक्रमित आए। इनमें पुलिस लाइन परिसर के पांच, नगर निगम के चार, बंजारान नकुड़ के तीन, साहिबजीनगर के तीन, शिवविहार के तीन, रणखंडी के दो, चंद्रनगर के दो, मिशन कंपाउंड के दो, विजयनगर के दो, बीआरसी गंगोह के चार, जनकनगर के पांच, आवास विकास के छह, कोलकी रांघड़ के चार, नवीन नगर के तीन, खलासी लाइन के दो, गिल कॉलोनी के दो, पेपर मिल रोड के दो, पंतविहार के चार, नुमाइश कैंप के दो, विनोद विहार के दो, न्यू शारदानगर के तीन, आभा के दो, एआरसी सरसावा के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा जोसीवाड़ा देवबंद, बुड्ढाखेड़ा, बड़कलान, हिम्मतनगर, जैन कॉलेज रोड, प्रीतविहार देवबंद, गुनारसी, नन्हेड़ा देवबंद, साढोली कदीम, पुंडैन, बड़तला यादगार, टीचर कॉलोनी देवबंद, पीएनबी देवबंद, एसबीआई देवबंद, रणसुरा, नवीन नगर, हकीकतनगर, ताहरपुर, सलोनीपुर माजरा, एयरफोर्स स्टेशन, हिम्मतनगर, मल्हीपुर, नकुड़, आवास विकास, गोपाल नगर, विद्युत निगम बेहट, बाबेल बुजुर्ग, पाडली, चंदूभाई कॉलोनी अंबेडकरपुरम, बापूजीनगर, गुरुद्वारा रोड सहारनपुर, मोहल्ला टकान, मोहल्ला छबेली का कुआं, मवींकला नकुड़, शांतिनगर, छिदबना, हलवाना, सुभाषनगर, राजपुरा कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, मुंशीपुरा नकुड़ का एक-एक समेत कई व्यक्ति शामिल हैं।