फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 29 Jun 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट के गांव जैतपुर कलां में दो सगे भाइयों की नदी में डूबने की घटना के बाद मृतक के घर जमा भीड़
विज्ञापन
बेहट। गांव जैतपुर कलां निवासी हसीब के दो बच्चों सुहेल (8) व अहद (10) की सहंस्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

गांव जैतपुर कलां के पास से सहंस्रा नदी बहती है। शाम पांच बजे नदी का जलस्तर कम होने के बाद सुहेल और अहद नदी की तरफ चले गए। नदी में जाते ही सुहेल और अहद एक गहरे कुंड में डूब गए। वहां मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकाले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हसीब थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कुरड़ीखेड़ा का रहने वाला है और यहां जैतपुर कलां में ससुराल में रहता है, जो मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे थे, जिनमें बड़ा बेटा 15 साल का है और सबसे छोटा बेटा पांच साल का है। दोनों मृतक मंझले थे। समाज सेवी रोहित राणा भी बच्चों की मौत की सूचना पर जैतपुर कलां पहुंचे और मृतक बच्चों के परिवार के लोगों को सांत्वना दी। बता दें, पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते शनिवार को क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां जबरदस्त उफान पर थीं। क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें