फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण, 53 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 699 कर्मचारियों ने डाले वोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को मतदान कर्मचारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 53 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदान कर्मचारियों को प्रभारी अधिकारी मतदान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों ने यदि प्रशिक्षण नहीं लिया को संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद 699 मतदान कर्मचारियों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों के बूथ पर जाकर मतदान किया।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित पाईनवुड स्कूल में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने सभी को मतदान से लेकर ईवीएम संबंधी सभी जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में 20 पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी प्रथम, 14 मतदान अधिकारी द्वितीय और 16 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) एवं मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने अनुपस्थित मतदान कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने प्रशिक्षण नहीं लिया तो उनके विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशिक्षण आठ फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

----------
कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं
सहारनपुर। प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कर्मियों की भारी संख्या के कारण यहां पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं हुआ। यहां मतदान कर्मी ने बड़ी लापरवाही दिखाई। भीड़ में दो गज की दूरी का पालन नहीं किया गया। इतना ही नहीं मास्क भी काफी मतदान कर्मियों ने नहीं लगा रखे थे। जबकि यहां पर डीएम अखिलेश सिंह समेत तमाम अधिकारी निरीक्षण करने आए।
विज्ञापन

--------------------------
दिल्ली रोड पर लगा रहा जाम
सहारनपुर। मतदान कर्मियों की भीड़ और उनके वाहनों के कारण दिल्ली रोड पर दोपहर में जाम की स्थिति बनी रही। कर्मचारियों और उनके परिजनों के वाहन मतदान प्रशिक्षण स्थल स्कूल के बाहर सड़क पर ही खड़े किए गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। प्रशिक्षण के बाद जब सभी वाहन यहां से निकले तो एक घंटे तक यहां पर जाम लगा रहा। जाम में फंसने से राहगीर और यात्री परेशान रहे।
-------------------
--- 699 सरकारी कर्मचारियों ने डाले वोट --
विधानसभा -------------- वोट
बेहट ---------------------- 77
नकुड ---------------------- 52
सहारनपुर नगर ---------- 175
सहारनपुर ----------------- 94
देवबंद -------------------- 100
रामपुर मनिहारान ------- 101
गंगोह -------------------- 90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें