फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा आज से शुरू हो रही है, जो दो दिन चलेगी। परीक्षा के लिए जिले भर में नौ केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासनिक स्तर से परीक्षा की तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि सात और आठ अगस्त को होने वाली परीक्षा दोनों पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर दो से चार बजे तक चलेगी। प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन-तीन परीक्षा केंद्रों पर सचल दल, प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, संवाद के अन्य साधन ले जाना वर्जित रहेगा। केंद्र पर परीक्षा के दिन इंटरनेट की सुविधा बंद रहेगी। यदि कोई अभ्यर्थी मोबाइल लेकर आता है तो वह बाहर ही रखवाया जाएगा। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी।
सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से दस मिनट के बाद किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। आधार कार्ड का प्रवेश पत्र से मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड।
- एचएवी इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड।
- गुरु नानक इंटर कॉलेज।
- इस्लामिया इंटर कॉलेज।
- राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट।
- गौरी शंकर इंटर कॉलेज हसनपुर दिल्ली रोड।
- एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें