फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को दिलाई मतदान करने की शपथ

विज्ञापन
व्यापार भवन पर मतदान की शपथ ग्रहण करते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने व्यापारियों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि व्यापारी स्वयं भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके लिए शहर के विभिन्न बाजारों में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान का निशान दिखाने वाले लोगों को व्यापार मंडल की ओर से चिह्नित दुकानों पर विशेष छूट भी दी जाएगी। इस दौरान बलविंदर कौर, यशपाल मैनी, कृष्णलाल ठक्कर, महेश नारंग, राजपाल सिंह, आरके मल्होत्रा, सुरेश निझावन, अशोक छाबड़ा, सूरज प्रकाश ठक्कर, सुरेंद्र पुंडीर, दीपक खेड़ा, डीके गुप्ता, संजय गुप्ता, अनुुुभव शर्मा, सुधीर मिगलानी, भरत मिगलानी, गुरमीत सिंह खरबंदा, जसवीर सिंह बतरा, गौतम शंकर सिंघल, संपूर्ण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

रेलवे रोड़ स्थित व्यापार भवन पर मतदान की शपथ दिलाती एडीएमई अर्चना द्घिवेदी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें