फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत

विज्ञापन
बेहट में छुटमलपुर रोड पर पलटी खोई से भरी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव बुबका गांव के पास गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर-ट्राली डंपर की टक्कर लगने से सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी शहजाद (32) पुत्र मुकर्रम इसी गांव के वकील पुत्र मुर्तजा के साथ लंढौरा क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने की खोई भरकर यहां थाना देहात कोतवाली क्षेत्र गांव घुन्ना के पास स्थित फैक्ट्री में लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव बुबका के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में शहजाद ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि वकील सड़क पर गिरने से घायल हो गया। राहगीरों ने शहजाद को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव बेहट सीएचसी में रखवाया गया है। मृतक के परिजन पहुंच रहे है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें