मंडी समीति में लगे स्टाल पर लगा बैनर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में लगातार मंहगाई से परेशान लोगों को राहत देने के लिए मंडी समिति ने सस्ती दरों पर टमाटर एवं प्याज उपलब्ध कराने के लिए परिसर में स्टॉल लगाए हैं।
फल-सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन की ओर से लगाए गए स्टॉल पर टमाटर 30 रुपये और प्याज 25 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी।
बेलगाम हो रही प्याज और टमाटर की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर मंडी समिति ने फल सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सहयोग से सोमवार को स्टॉल लगाने शरू कर दिए हैं।
इन स्टॉलों पर टमाटर और प्याज बाजार की अपेक्षा सस्ती दरों पर बेचे जाएंगे। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि खुले बाजार में प्याज और टमाटर की कीमतें काफी अधिक होने के ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बेलगाम हो रही कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे निर्देश पर मंडी समिति परिसर में टमाटर और प्याज के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर टमाटर 30 रुपये और प्याज 25 रुपये प्रति किलो की दर से बेचे जाएंगे। इसमें फल सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन का सहयोग लिया जा रहा है।