सहारनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि मतदान, निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण सोपान होता है। अधिकारी चुनाव संपन्न कराने में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करें।
सोमवार को विकास भवन में मतदान से संबंधित आयोजित में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण स्वतंत्र तथा निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु प्रत्येक मतदान स्थल के लिए पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों की नियुक्ति करने के अतिरिक्त प्रत्येक निकाय को जाने तथा सेक्टर में विभाजित करके प्रत्येक जाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक सेक्टर के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त करने का अधिकार जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट को प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त/पदाभिहित अधिकारी मतदान दिवस के दो दिन पूर्व भ्रमण कर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान संपन्न कराने के लिए गठित मतदान दलों के अपने गंतव्य मतदान स्थल पर रवानगी के दिन ही जाना सुनिश्चित कराएंगे।