फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सावन का पहला सोमवार आज, कांवड़ मार्ग पर बढ़ने लगा भक्तों का कारवां

विज्ञापन
देहरादून रोड पर कांवड़ लेकर आते ​शिवभक्त
विज्ञापन
- सोमवार को लेकर महानगर के मंदिरों में की गई विशेष व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सावन माह शुरू हो चुका है। शिवरात्रि पर्व में आठ दिन शेष हैं। ऐसे में कांवड़ मार्ग पर भक्तों का कारवां बढ़ने लगा है। आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
महानगर में कांवड़ मार्ग पर भोले बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर शिविर भी तैयार हो चुके हैं। उनमें भी रुकने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पैरों में घुंघरू बांधे भक्त भी एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है। सुबह से लेकर दोपहर तक कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। दोपहर में शिविरों में आराम करने के बाद भक्त एक बार फिर शाम के समय रवाना हो जाते हैं। भक्तों की बढ़ती संख्या से महानगर का माहौल शिवमय होने लगा है। जैसे-जैसे शिवरात्रि का पर्व नजदीक आएगा कांवड़ का रंग और भी चटक होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आज सावन का पहला सोमवार

तीन अगस्त को सावन मास का पहला सोमवार है। ऐसे में शिवालयों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। महानगर के प्रमुख शिवालयों श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, पाठेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार मंदिर, हरि मंदिर आदि में पूजा अर्चना के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें