फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र को बचाने के लिए मूल रजिस्टर नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार पर लापरवाह शिक्षा मित्र को बचाने के लिए मूल उपस्थिति रजिस्टर को नष्ट कराकर नया रजिस्टर बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त से शिकायत कर मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में गांव बेलड़ा बुजुर्ग निवासी असलीम का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा बुजुर्ग ब्लॉक देवबंद में एक महिला शिक्षा मित्र फर्जी तरीके से उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति लगाती हैं। पांच अक्तूबर 2020 को जब वह अचानक विद्यालय पहुंचे तो शिक्षा मित्र मौजूद नहीं थी। उपस्थिति रजिस्टर में अक्तूबर माह की एक भी हाजिरी शिक्षा मित्र ने नहीं लगाई थी। उन्होंने प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार की मौजूदगी में रजिस्टर का फोटो अपने मोबाइल में लिया था। अगले दिन जब वह दोबारा विद्यालय पहुंचा तो शिक्षा मित्र की सभी हाजिरी लगी हुई थी। उसने दस अक्तूबर 2020 को इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार से की, मगर कोई कार्रवाई शिक्षा मित्र पर नहीं हुई। 31 अक्तूबर को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की । शिकायत के आधार पर मामले में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार को जांच अधिकारी बनाया। जांच अधिकारी ने इसका फायदा उठाते हुए और शिक्षा मित्र को बचाने के लिए मूल उपस्थिति रजिस्टर को नष्ट कर नया रजिस्टर बनाया। शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त लोकेश एम से मामले की पूरी जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा शिक्षा मित्र को बचाने और मूल रजिस्टर नष्ट करने के आरोप बेबुनियाद हैं। यदि शिक्षा मित्र गैरहाजिर रही होगी तो निश्चित रूप से उसका मानदेय भी कटा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें