फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्यशैली से क्षुब्ध युवक ने विषाक्त खाया

विज्ञापन
नानौता सीएचसी में लाया गया पीड़ित युवक और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पुलिस कार्यशैली से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला शामली के थाना कैराना के गांव मलकपुर निवासी अमित कुमार पुत्र सुरेश अपने परिवार सहित पिछले कुछ समय से नानौता नगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। उसने काफी समय पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। आरोप लगाया कि उसकी मकान मालकिन ने बिना उसकी जानकारी के पत्नी व बच्चों को कुछ दिन पूर्व कहीं भिजवा दिया। उसने थाने में 8-10 दिन पूर्व तहरीर देकर को तलाश करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
पत्नी और बच्चों के न मिलने से परेशान युवक ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी जानकारी में उक्त मामला नहीं है। यदि युवक ने तहरीर दी है तो वे पता करा रहे हैं कि वह किसके पास है और क्यों कार्रवाई नहीं हुई। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें