फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्साकर्मियों ने पुलिसकर्मियों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई, साथ ही उनको मानसिक रूप से मजबूत बनाने के टिप्स दिए गए। धूम्रपान के नुकसान भी बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर और एनसीडी की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभाव बताते हुए तंबाकू खाने वाले पुलिसकर्मियों की काउंसिलिंग कर उनको जरूरी दवाएं दी गईं। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति पुलिसकर्मियों को जागरूक करते हुए स्टॉल लगाकर पैंफलेट वितरित किए गए। पुलिस विभाग के कर्मियों की भ्रांति का निराकरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में एनसीडी टीम के मुदस्सर अली, लोहित भारती, बुशरा अंसारी, देवेंद्र सिंह, अंशिका सिंह, सल्तनत खान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें