फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी उद्यमिता देश की मांग: मनीषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा केंद्र पर छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रशिक्षण में झाडू निर्माण, धूपबत्ती, फिनायल, दोना पत्तल और व्यवसाय प्रबंधन सिखाया जाएगा। अग्रणी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी वित्तीय सलाहकार सैयद शान हुसैन ने कहा कि देश का आर्थिक विकास महिलाओं के बिना असंभव है। उद्यमिता विकास आपके अंदर वह गुणवत्ता उत्पन्न करेगा जो आपके परिवार को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाएगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीषा सिंह ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया और सफलता के लिए प्रेरक वचनों से आगे बढ़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नारी उद्यमिता देश की मांग है। आरसेटी निदेशक विजय मणि सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह का गठन ग्रामीण क्षेत्र में स्थित गरीबी को दूर करने का प्रयास है, यदि स्वरोजगार से जुड़ जाएं तो महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और बेरोजगारी दूर होगी। अमित कुमार चौबे ने व्यवसाय प्रबंधन और उद्यम स्थापना के टिप्स बताएं। संयोजिका नेहा जिंदल ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम सहायक शरणजीत कौर और अरुण जैन ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं केे आत्मनिर्भर बनने में सहायक सिद्ध होगा। लक्ष्मण सिंह, रामबिलास आदि का सहयोग रहा। प्रशिक्षण में पुवांरका, मुजफ्फराबाद ब्लाक की 35 महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें