फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए जैविक और प्राकृतिक खेती करने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विभाग की ओर से आयोजित रबी कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी में कृषकों को उत्तम खेती करने के टिप्स दिए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम कोटा स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में बताया। उप निदेशक कृषि रक्षा पवन कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कृषि विभाग गो आधारित प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने घर में उपलब्ध अपशिष्ट पदार्थों, गाय का गोबर/ मूत्र, वनस्पति आदि की सहायता से जैविक कीटनाशक / जैविक फफूंदी नाशक तैयार करने की विधि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती करके मृदा और मनुष्य दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक विरेंद्र कुमार ने गेहूं की अगेती एवं पछेती प्रजातियों, सिंचाई प्रबंधन और खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने रबी सीजन में दलहनी फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के टिप्स भी दिए। विषय वस्तु विशेषज्ञ भूपेंद्र मलिक ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अशोक मलिक, योगेंद्र शर्मा, ग्राम बिडौली के प्रगतिशील किसान अनिल त्यागी आदि ने भी विचार रखे।
संचालन बिजेंद्र कुमार और अध्यक्षता ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने की। इस दौरान जबर सिंह, मुकेश कुमार, भंवर सिंह, अमित कुमार, महक सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, विपिन कुमार, सतीश कुमार, दीपक खंडूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें