भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे और सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे। इसके साथ अगले माह होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी हम प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिका सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता के हित में अनेक कार्य किए हैं। हम सर्व समाज को साथ लेकर चलते हैं और सब की बात करते हैं, जबकि विपक्षी दल नफरत की राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के तमाम योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया है। इसी के आधार पर आज हम जनता के बीच है। जल्द ही गन्ने का मूल्य भी तय हो जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्राथमिकता मिलों को चलाना है और ना की उनको को बंद करना, जबकि पूर्व की सरकारों में मिलो को बेच दिया और बंद कर दिया। किसानों का गन्ना भुगतान भी जल्द हो जाएगा।