फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कर अपवंचकों पर कसा शिकंजा, जमा कराए 2.20 करोड़

Tue, 21 May 2024 04:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग के सचल दल ने अप्रैल माह में विना वैध प्रपत्रों के माल का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़कर कर एवं अर्थदंड के रूप में 2.20 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला। इस अवधि में सचल ने 8704 वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग दो तरीके से प्रवर्तन की कार्रवाई करता है। इसमें विभागीय सचल दल अन्य राज्यों को जोड़ने वाले आवागमन के विभिन्न मार्गों पर वाहनोें की चेकिंग करता है। इसके अलावा विभागीय विशेष अनुसंधान शाखा की टीम कर अपवंचन के शक के आधार पर विभिन्न फर्मों पर छापा मारकर सर्वे करती हैं। अप्रैल महीने में सचल दल ने 8704 वाहनों की चेकिंग की। इनमें से 179 वाहनों में बिना वैध प्रपत्रों के सामान लदा था। इनसे विभाग ने 2.20 लाख रुपये का कर एवं अर्थदंड वसूला, साथ ही 6.57 करोड़ रुपये का माल अधिग्रहित किया गया। विशेष अनुसंधान शाखा ने अप्रैल माह में 15 फर्मों पर सर्वे किया। इसमें 2.85 करोड़ रुपये का कर एवं अर्थदंड वसूला गया, साथ ही 42.40 लाख रुपये का माल अधिग्रहित किया गया।
विज्ञापन

कर अपवंचकों के विरुद्ध राज्यकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी को भी जीएसटी की चोरी नहीं करने दी जाएगी।
- विजयानंद पांडे, अपर आयुक्त श्रेणी-2 राज्यकर विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें