फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुंह से काट अंगूठा किया अलग पत्थर मारकर तोड़े दिए दांत

Tue, 13 May 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। गांव बाधी निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रुपये छीनने का विरोध करने पर मुंह से काटकर अंगूठा अलग करने और दांत तोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बाधी निवासी उधम सिंह ने बताया कि उसने एक फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा है। रविवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा किस्त जमा करने के लिए रुपये गिन रहा था। तभी वहां नशे में धुत्त एक व्यक्ति आया और उसके हाथ से रुपये छीनकर भागने लगा।
आरोप है कि उसके द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मुंह से काटकर उसका अंगूठा अलग कर दिया तथा पत्थर मारकर दांत तोड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके पेट व कमर पर भी मुंह से काटकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर छुड़ाने आयी उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की और शिकायत करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करते हुए भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें