फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के चलते बदले मार्ग से चलेंगी तीन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 17 से 19 अगस्त के बीच गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में रेल लाइनों की मरम्मत व ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली पर काम होने के चलते मेगा ब्लॉक रहेगा। मेगा ब्लॉक के कारण सहारनपुर से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का मार्ग बदला है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिन अवकाश के कारण काफी लोग यात्रा की योजना बना रहे है। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिले रहे हैं। इसी बीच गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में तीन दिन का मेगा ब्लॉक ने परेशानी में डाल दिया है। 17 अगस्त को ट्रेन नंबर 15556 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णों देवी कामाख्या एक्सप्रेस, 18 अगस्त को 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित के बजाय गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते संचालित होगी।
18 अगस्त को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से चलाई जाएगी। ट्रेनों के देरी से चलने और रूट बदलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले ही लंबी दूरी की अनेक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें