फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइनेंस कर्मियों से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
गंगोह में लूट के आरोप में पकड़े गए बदमाश। श्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गंगोह। पुलिस ने सोनाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 4,550 रुपये, एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई को सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नकुड़ में कार्यरत कर्मचारी कृष्ण विजय सिंह अपने सहकर्मी के साथ कंपनी का कलेक्शन करने के लिए गांव जैनपुर व सातौर जा रहे थे। इसी दौरान गांव जैनपुर में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर 24,300 रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव धलापड़ा-ताताहेड़ी मार्ग के चौराहे से तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कासिम उर्फ लाला निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, गंगोह एवं गांव सामौर निवासी सोहेल और मुसय्यब शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में उक्त लूट की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें